माण्डल में महिला ब्लॉक मीटिंग, कानूनी और साइबर जागरूकता पर चर्चा

X
By - मदन लाल वैष्णव |6 Jan 2026 4:02 PM IST
मांडल (सोनिया सागर)। सीडीपीओ कार्यालय माण्डल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिला साथियों की ब्लॉक मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं को MSSK के माध्यम से मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में साइबर क्राइम, बाल विवाह, नाता प्रथा, दहेज प्रथा सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 181 और 112 के उपयोग के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा कालिका स्कूटी और राजकोट सिटीजन एप की जानकारी भी साझा की गई।
मीटिंग के दौरान सुपरवाइजर हेमा नायक, सोशल काउंसलर रंजना पुरोहित, महिला पर्यवेक्षक नीरज सिंह और सीता गाडरी के साथ ग्राम साथीन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं उपस्थित रही।
Tags
Next Story
