विश्व क्षय रोग दिवस मनाया

विश्व क्षय रोग दिवस मनाया
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मांडल डॉक्टर सुनील मीणा द्वारा बताया गया कि 24 मार्च को हर साल विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसे समाप्त करने के प्रयासों को तेज करना है। 2026 के लिए थीम "हां! हम टीबी खत्म कर सकते हैं!" (Yes! We Can End TB!) है। यह दिन 1882 में डॉ. रॉबर्ट कोच द्वारा टीबी के बैक्टीरिया की खोज की घोषणा की याद में मनाया जाता है मांडल बस स्टैंड चौराया पर टीबी आइसी वितरित कि गई न्यायालय परिसर में ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर योगेश बांगड़ ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की शपथ दिलवाई उप जिला चिकित्सालय मांडल में हेल्थ केयर वर्कर द्वारा एवं जन प्रतिनिधि द्वारा विश्व टीबी दिवस पर 100 day टी बी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया।

Next Story