आकोला में भाजपा नंदराय मंडल द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाजपा नंदराय मंडल द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत के सानिध्य में संपन्न हुआ। शिविर में मंडल मंत्री अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित ग्रामीणों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार की विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। प्रियदर्शी पारीक ने योग को आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए ओंकार मंत्र का लोगों से उच्चारण करवाया। शिविर में भाग लेने वाले लोगों को मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने योग को अपने जीवन में शामिल कर निरोगी रहने का मंत्र दिया। इस दौरान मंडल महामंत्री दुष्यंत शर्मा, जीवा का खेड़ा पूर्व सरपंच शोभालाल जाट, कोटडी पूर्व उप प्रधान बृजराज कृष्ण उपाध्याय, प्रधान जाट, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि विकास पाराशर, शंकर जाट, देव किशन गुर्जर, जसवंत पारीक,सत्यनारायण तेली, पप्पू खटीक, कैलाश तेली, भानु प्रताप पारीक, अंकित सेन, प्रभु तेली, दुर्गा लाल बलाई,नारायण माली सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
