पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र पर शनिवार को वार्षिक मेले के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र पर शनिवार को वार्षिक मेले के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
X

बिजौलियाँ (दीपक राठौर) । कस्बे के दिगंबर जैन पारसनाथ तीर्थ क्षेत्र पर 7 मार्च शनिवार को भगवान पारसनाथ के केवल ज्ञान दिवस पर आयोजित वार्षिक मेले पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और यह कार्यक्रम दिगंबर जैन मुनि वैराग्य सागर महाराज और दिगंबर जैन मुनि सुप्रभ सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न होंगे मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और मंदिरों पर सजावट रोशनी का कार्य चल रहा है

शनिवार को प्रातः काल 7 बजे बड़े बाबा मंदिर में शांति धारा अभिषेक प्रातः 7:30 बजे पारस मंडल विधान सामूहिक पूजन केवल ज्ञानस्थली पर और उसके बाद प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण भीलवाड़ा के विनोद कुमार सोमेश कुमार ठग परिवार द्वारा किया जाएगा दोपहर 1:30 बजे कमेटी का खुला अधिवेशन जिसमें आय और व्यय का ब्योर। प्रस्तुत किया जाएगा दानदाता परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा

दोपहर 3:30 बजे मुनिश्री के मंगल प्रवचन और शाम को 4 बजे केवल ज्ञान स्थल पर भगवान पारसनाथ का महा मस्त का अभिषेक का कार्यक्रम संपन्न होगा

Tags

Next Story