भाजपा विधायक राठौड़ ने अपने कार्यकाल में नहीं करवायें विकास कार्य- योगेंद्र सिंह परमार

भाजपा विधायक राठौड़ ने अपने कार्यकाल में नहीं करवायें विकास कार्य- योगेंद्र सिंह परमार
X

राजसमंद// आमेट कुम्भलगढ विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेश सचिव योगेन्द्र सिंह परमार ने  आमेट उपखंड क्षेत्र के ओलनाखेड़ा,जिलोला , साकरड़ा ग्राम पंचायतों के गांवों में जनसंपर्क किया , जनसंपर्क के दौरान परमार में गहलोत सरकार कि उपलब्धियां गिनाते हुए , वर्ष 2008 से 2013 के मध्य पुर्व विधायक अपने पिता गणेश सिंह परमार द्वारा करवाए गए कार्य गिनाते हुए वर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ को आड़े हाथों लिया गया ओर कहा कि वर्तमान विधायक झुठ बोलने के अलावा कुछ नहीं जानते उन्होंने दस वर्ष के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य करवाए हैं तो गिनाए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुंडावत, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेंवाड़ा , समाजसेवी माधव मुकुंद सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर,  ओलनाखेड़ा पूर्व सरपंच फतेह सिंह कितावत ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिलौला मंडल अध्यक्ष भीम राज बैरवा,  जिलोला सरपंच राम लाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष रत्नेश आमेटा ,ब्लॉक प्रवक्ता महेन्द्र सिंह ,नगर अध्यक्ष रतन लाल तेली , भेरू लाल जाट, गायड सिंह राठौड़, हिम्मत खटीक ,गोपाल गुर्जर ,किशन प्रजापत आदी उपस्थित थे ।

Next Story