पत्नी को पेट्रोल छिडक़कर लगाई आग, पति पर किया हमला, घर में की तोडफ़ोड़, 5 लोगों पर केस दर्ज

भीलवाड़ा बीएचएन। 5 लोगों ने एक मकान में घुसकर न केवल तोडफ़ोड़ कर दंपती व एक महिला को पीटा, बल्कि महिला को पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी। गनीमत रही कि घटना में महिला की जान बच गई। घायल पति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीडि़त महिला ने बामणी गांव में हुई घटना की रिपोर्ट आसींद थाने में दर्ज करवाई है।

आसींद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बामणी निवासी गीता पत्नी गोपाल बागरिया ने अपने ही गांव के मेवा, केसू, सांवर पुत्र केसू बागरिया, डाली पत्नी मेवा बागरिया व मीरा पत्नी पेमा बागरिया के खिलाफ रिपोर्ट दी। गीता ने रिपोर्ट में बताया कि 25 अप्रैल 2024 को सुबह 7 बजे वह, उसका पति घर पर थे। ये आरोपित कुल्हाडिय़ां, लोहे की रॉड व लाठियां लेकर आये और परिवादिया के मकान में प्रवेश कर घर में दरवाजे, झंगला व खिड़कियों में तोडफ़ोड़ करने लगे। गीता व उसके पति गोपाल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तभी आरोपितों ने उनके साथ अश्लील गाली-गलौच कर लातों घुसों, लाठियों व सरिये से मारपीट करने लगे। जान से खत्म करने की नियत से पेट्रोल डालकर गीता को जलाने के लिये आग लगा दी। इससे उसके कपड़े जल गये। वह, नारायण बगारिया के घर गई जिन्होने कपड़ों में लगी आग बुझाई ओर बीच-बचाव किया। गीता के पति एवं नारायण की पत्नी कोमली को जान से खत्म करने की नियत से जानलेवा हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। चीख-पुकार मचने से हमलावर भाग गये। महिला के पति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Read MoreRead Less
Next Story