22वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, ऐसे करें स्टेटस चेक

नई दिल्ली सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है, तो यह देखा जाता है कि योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा। इसके लिए हर योजना की अपनी पात्रता सूची होती है। उदाहरण के लिए, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना केवल पात्र किसानों के लिए है।
इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में 2,000 रुपये-2,000 रुपये के रूप में जारी होते हैं। इस क्रम में इस बार 22वीं किस्त जारी होने वाली है। आप यह जान सकते हैं कि आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, इसके लिए स्टेटस चेक करना जरूरी है।
स्टेटस चेक करने का तरीका:
सबसे पहले पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in
पर जाएं या आधिकारिक किसान एप का उपयोग करें।
वेबसाइट/एप पर ‘Know Your Status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें।
स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को सही तरीके से भरें।
इसके बाद ‘Get Details’ बटन पर क्लिक करें।
अब आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा और आप जान पाएंगे कि आपको 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
किस्त कब जारी हो सकती है:
PM-Kisan योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। 22वीं किस्त के लिए चार महीने का अंतराल फरवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए संभावना है कि फरवरी महीने में 22वीं किस्त रिलीज की जाएगी। फिलहाल, आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
