मस्क की भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री, सरकार से मिली हरि झंडी

भारत में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की एंट्री बहुत जल्द होने जा रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि स्टारलिंक को भारत के दूरसंचार मंत्रालय से एक महत्वपूर्ण लाइसेंस मिल गया है। इस लाइसेंस का मिलना स्टारलिंक के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
बता दें कि स्टारलिंक भारत में तीसरी कंपनी होगी, जिसको दूरसंचार मंत्रालायल द्वारा सैटकॉम लाइसेंस मिला है। इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि जल्द ही स्टारलिंक सैटकॉम लाइसेंस दिया जा सकता है, इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी बनी स्टारलिंक
बताया जा रहा है कि भारत के दूरसंचार विभाग से लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी स्टारलिंक बनी है। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि स्टारलिंक और दूरसंचार विभाग ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।