सोना 4 और चांदी साढ़े 12 हजार टूटी

नए साल से पहले सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके सोने और चांदी के दामों में मंगलवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। स्टैंडर्ड सोने की कीमत में करीब 4 हजार रुपए की गिरावट आई है, हालांकि इसके बावजूद सोना अब भी ऐतिहासिक ऊंचाई के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी में अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट देखने को मिली, जिसमें प्रति किलो 12 हजार 500 रुपए टूट गए।
सर्राफा बाजार के अनुसार गिरावट के बाद भी सोने के दाम मजबूत बने हुए हैं। जयपुर में स्टैंडर्ड सोना 10 ग्राम 1 लाख 38 हजार 500 रुपए पर आ गया है। चांदी रिफाइन की कीमत गिरकर 2 लाख 40 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में यह गिरावट मुनाफा वसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के उतार-चढ़ाव का असर है।
सर्राफा व्यापारी भवानी सिंह राजावत के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की भौतिक उपलब्धता बेहद कम हो गई है। दुनियाभर में बड़े निवेशक, बैंक और कारोबारी फिलहाल चांदी के फिजिकल सौदों के बजाय कागजी सौदों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इससे बाजार में चांदी की डिमांड तो बढ़ी है, लेकिन सप्लाई लगभग ठप हो गई है। यही वजह है कि रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद अब कीमतों में अस्थायी गिरावट देखने को मिल रही है
