2 लाख के पार जाने के बाद धड़ाम गिरी चांदी

2 लाख के पार जाने के बाद धड़ाम गिरी चांदी
X



चांदी की कीमत पहली बार दो लाख रुपए प्रति किलो के पार जाने के एक दिन बाद ही बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी का भाव शुक्रवार को तेजी से फिसलकर 1,92,784 रुपए प्रति किलो पर आ गया।

यह गिरावट इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसी दिन चांदी ने 2,01,615 रुपए प्रति किलो के साथ अपना अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। दिन के भीतर चांदी के दाम 8831 रुपए तक टूटे।

पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 1,98,942 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। इसकी तुलना में शुक्रवार को 6158 रुपए की गिरावट देखी गई, जो करीब 3 दशमलव 10 प्रतिशत की कमजोरी को दर्शाती है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंची कीमतों पर मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों की नरमी इस तेज गिरावट की प्रमुख वजहें रही हैं।

Next Story