सर्राफा बाजार: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी पहुंची ₹2.41 लाख के पार

सर्राफा बाजार: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी पहुंची ₹2.41 लाख के पार
X


भीलवाड़ा: बुधवार को सर्राफा बाजार में रौनक रही और कीमती धातुओं की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई। शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोने के दाम में जहाँ 500 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई, वहीं चांदी ने 3000 रुपये प्रति किलोग्राम की लंबी छलांग लगाई है।

आज के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम/किलोग्राम):

बाजार में आई इस तेजी के बाद चांदी अब 2,41,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, शुद्ध सोना 1,55,000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बोला जा रहा है।

बाजार रेट लिस्ट:

चांदी (प्रति किलो): ₹2,37,000

चांदी टंच: ₹2,41,000

सोना (10 ग्राम): ₹1,55,000

जेवराती सोना: ₹1,48,000

सोना रवा: ₹1,55,500

कलदार (प्रति नग): ₹2,800

कॉपर (प्रति किलो): ₹1,175

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग के चलते कीमतों में यह बदलाव देखने को मिला है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story