भीलवाड़ा मंडी में मक्का की बंपर आवक: सड़कों पर फैलाकर सुखा रहे किसान, रोजाना 1200 क्विंटल पहुंच रहा माल

X
By - राजकुमार माली |19 Nov 2025 8:55 AM IST
भीलवाड़ा कृषि मंडी में इन दिनों मक्का की रिकॉर्ड आवक हो रही है। हालात यह हैं कि मंडी परिसर और सड़कों पर जगह-जगह मक्का बिछाकर सुखाया जा रहा है। जहां नजर डालें, वहां पीली मक्का की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।
1 नवंबर से अब तक मंडी में 10725 क्विंटल से ज्यादा मक्का की आवक हो चुकी है। औसतन प्रतिदिन करीब 1200 क्विंटल मक्का किसान मंडी में बेचने के लिए ला रहे हैं।मूल्य के लिहाज से किसानों को इस बार अच्छे दाम मिल रहे हैं। वर्तमान में मक्का 1400 से 1840 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही है।
Next Story
