आज से पूरे महीने तीज-त्योहारों की धूम: खरीदारी के लिए शुभ योग, जानें कौन सा दिन कितना खास

खरीदारी के लिए शुभ योग, जानें कौन सा दिन कितना खास
X

अगस्त में हर दिन तीज-त्योहारों की धूम रहेगी।गुरुवार से अगस्त माह शुरू हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ बड़े त्योहारों की भी रौनक दिखाई देगी। माह के पहले पखवाड़े में हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी पर्व आएंगे। दूसरे पखवाड़े में रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। अगस्त में खरीदारी के लिए भी शुभ योग बन रहे हैं। दूसरे पखवाड़े के हर दूसरे दिन तीज त्योहार रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि अगस्त महीने में 13 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20 से भादो की होगी शुरुआत


हरियाली अमावस्या के साथ ही 4 अगस्त से सावन माह का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो जाएगा। दूसरे पखवाड़े में अनेक त्योहार आएंगे। इस दौरान नागपंचमी, रक्षाबंधन पर्व की धूम रहेगी, इसके बाद 20 अगस्त से भादो माह की शुरुआत हो जाएगी। भादो में भी भुजरिया, हलषष्ठी, जन्माष्टमी, आदि त्योहार आएंगे।


छात्र-छात्राओं को सात छुट्टी



स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगस्त के महीने में सात छुट्टियां मिलेंगी। महीने के चार रविवार के अलावा रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस का अवकाश मिलेगा। पूरे महीने कुल सात छुट्टी मिलेगी।

बैंकों में 13 दिन अवकाश

सबसे बड़ी बात यह है कि अगस्त महीने में 13 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार के दिन बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय और राज्य-स्तर पर होने वाले त्योहारों पर भी बैंकों की छुट्टी रहती है। राष्ट्रीय त्योहारों जैसे स्वतंत्रता दिवस पर बैंक बंद रहते हैं। राज्य-स्तरीय त्योहारों पर सिर्फ उसी राज्य में बैंक बंद होते हैं।

प्रमुख पर्व, जानें किस तारीख को क्या


1 अगस्त प्रदोष

4 अगस्त हरियाली अमावस्या

7 अगस्त हरियाली तीज

9 अगस्त नागपंचमी

11 अगस्त भानु सप्तमी

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और पुत्रदा एकादशी

17 अगस्त प्रदोष व्रत

19 अगस्त रक्षाबंधन

20 अगस्त भुजरिया

24 अगस्त गोगा पंचमी

25 अगस्त हलषष्ठी

26-27 अगस्त जन्माष्टमी

27 अगस्त गोगा नवमी

29 अगस्त एकादशी व्रत

30 अगस्त गोवत्स द्वादशी

31 अगस्त प्रदोष व्रत

इस माह तीन सावन सोमवार

- तीसरा सावन सोमवार 5 अगस्त

- चौथा सावन सोमवार 12 अगस्त

-पांचवा सावन सोमवार 19 अगस्त

यह ग्रह बदलेंगे राशि

- 17 अगस्त को सूर्य कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे

- 24 अगस्त को शुक्र सिंह राशि से कन्या राशि में

- 4 अगस्त को रवि पुष्य योग

बैंकों में इन 13 दिन रहेगी छुट्टी

तारीख छुट्टी

4 अगस्त 2024 Sunday

10 अगस्त Second Saturday

11 अगस्त Sunday

18 अगस्त Sunday

24 अगस्त Second Saturday

25 अगस्त Sunday

3 अगस्त केर पूजा अगरतला में बैंक बंद

8 अगस्त तेंदोंग लो रुम फात सिक्किम में बैंक बंद

13 अगस्त देशभक्त दिवस मणिपुर में बैंक बंद

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस देश भर के सभी बैंक

19 अगस्त रक्षाबंधन एमपी, यूपी सहित सात राज्यों में बैंक बंद

20 अगस्त श्री नारायण गुरु जयंती: केरल में बंद

26 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी बैंक बंद

Next Story