सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: दो दिन में सोना ₹4,500 और चांदी ₹19,000 से ज्यादा हुई सस्ती

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: दो दिन में सोना ₹4,500 और चांदी ₹19,000 से ज्यादा हुई सस्ती
X


भीलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ नजर आ रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर देखे जाने वाले सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। स्थानीय सर्राफा बाजार में पिछले दो कारोबारी दिनों से कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।

सोना ₹1.56 लाख के स्तर पर आया

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,685 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे भाव 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। गौरतलब है कि 13 मार्च को यही सोना 1.58 लाख रुपए के स्तर पर था। पिछले दो दिनों की कुल गिरावट को देखें तो सोना करीब 4,589 रुपए सस्ता हो चुका है।

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

चांदी के खरीदारों के लिए भी बड़ी राहत की खबर है। एक किलो चांदी की कीमत आज 11,777 रुपए गिरकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। शुक्रवार को चांदी 2.60 लाख रुपए के स्तर पर थी। मात्र दो दिनों के भीतर चांदी में 19,590 रुपए तक की भारी गिरावट देखी गई है, जबकि 12 मार्च को यह 2.68 लाख रुपए के अपने उच्चतम स्तर के करीब थी।

युद्ध और डॉलर की मजबूती का असर

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान जंग के चलते वैश्विक स्तर पर डॉलर मजबूत हुआ है और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली की जा रही है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है। महंगाई की आशंका और ब्याज दरों में बदलाव के संकेतों ने भी सर्राफा बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर किया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story