UPI पेमेंट अब फेस और फिंगरप्रिंट से, PIN होगा ऑप्शनल**

UPI पेमेंट अब फेस और फिंगरप्रिंट से, PIN होगा ऑप्शनल**
X


नई दिल्ली – UPI यूजर्स अब अपने पेमेंट फेस या फिंगरप्रिंट के जरिए कर सकेंगे। **NPCI** के नए बायोमेट्रिक फीचर्स को केंद्र सरकार ने **7 अक्टूबर** को मंजूरी दी।

**RBI के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर** ने मुंबई में चल रहे **ग्लोबल फिन टेक इवेंट** में नए फीचर्स लॉन्च किए। जल्द ही UPI एप्स में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इससे UPI पेमेंट के लिए **PIN का इस्तेमाल ऑप्शनल** हो जाएगा।

नए फीचर्स से:

* UPI PIN भूल जाने पर **फिंगरप्रिंट से सेट या रीसेट** किया जा सकेगा।

* डेबिट कार्ड या OTP की जरूरत नहीं होगी।

* ATM से कैश निकालते समय भी **बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन** का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे कार्ड और PIN की जरूरत नहीं रहेगी।

NPCI का कहना है कि यह कदम **UPI पेमेंट को आसान, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली** बनाएगा।


Next Story