ईरानी सेना का बड़ा दावा: अमेरिकी युद्धपोत 'USS... ... liveविश्व युद्ध की आहट: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत, अमेरिका और इजराइल के भीषण हमलों से दहला तेहरान, हमले में48 कमांडर्स भी मारे गए

ईरानी सेना का बड़ा दावा: अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन' पर दागीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान  पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने रविवार को एक चौंकाने वाला दावा किया है। ईरान का कहना है कि उसने अरब सागर में तैनात अमेरिकी विमानवाहक पोत 'USS अब्राहम लिंकन' (CVN-72) को निशाना बनाते हुए 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

बदले की कार्रवाई का 'नया चरण'

IRGC ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह हमला अमेरिकी और इजरायली बलों द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या के जवाब में किया गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, IRGC ने इसे अपने जवाबी अभियान का "नया चरण" बताया है और चेतावनी दी है कि समुद्र और जमीन "आतंकवादी हमलावरों का कब्रिस्तान" बन जाएंगे।

Next Story