अबू धाबी: अल सलाम नौसैनिक अड्डे पर ईरानी ड्रोन... ... liveविश्व युद्ध की आहट: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत, अमेरिका और इजराइल के भीषण हमलों से दहला तेहरान, हमले में48 कमांडर्स भी मारे गए

By - Bhilwara Halchal |2026-03-01 14:33:52
अबू धाबी: अल सलाम नौसैनिक अड्डे पर ईरानी ड्रोन हमला, गोदाम में लगी आग
अबू धाबी/भीलवाड़ा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच रविवार को एक और बड़ी घटना सामने आई है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अबू धाबी स्थित अल सलाम नौसैनिक अड्डे (Al Salam Naval Base) को दो ईरानी ड्रोन ने निशाना बनाया है।
गोदाम के दो कंटेनरों में लगी आग
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, रविवार को दो ईरानी ड्रोनों ने नौसैनिक अड्डे के भीतर एक गोदाम पर हमला किया। इस हमले के कारण सामान्य सामग्री के भंडारण के लिए उपयोग किए जाने वाले दो कंटेनरों में आग लग गई। मौके पर मौजूद अग्निशमन और विशेष टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
Next Story
