शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्चरायपुर । ईरान के... ... liveविश्व युद्ध की आहट: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत, अमेरिका और इजराइल के भीषण हमलों से दहला तेहरान, हमले में48 कमांडर्स भी मारे गए

शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च
रायपुर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। शहर के शिया मुस्लिम बहुल क्षेत्र मोमिनपारा में बड़ी संख्या में समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
पोस्टर और बैनर के साथ प्रदर्शन
रविवार को मोमिनपारा इलाके में तनावपूर्ण शांति के बीच प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति और इजरायली प्रधानमंत्री के विरोध में पोस्टर और पर्चे भी देखे गए। शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की मौत को एक "अपूरणीय क्षति" बताते हुए इसे कायरतापूर्ण हमला करार दिया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कैंडल मार्च और प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर पुलिस ने मोमिनपारा और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।
