जैदिया पहुंचे सेफ़्टी टैंक की सफाई के दौरान जान गँवाने वाले सफाईकर्मियों के घर श्रद्धांजलि देकर हर संभव मदद का दिया भरोसा

जैदिया पहुंचे सेफ़्टी टैंक की सफाई के दौरान जान गँवाने वाले सफाईकर्मियों के घर श्रद्धांजलि देकर हर संभव मदद का दिया भरोसा
X

उदयपुर  । राजस्थान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष किशनलाल जैदिया मंगलवार को उदयपुर भ्रमण पर रहे। अधिकारियों की बैठक के पश्चात शाम को वे सेफ़्टी टैंक हादसे के दोनों मृतकों के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। हाल ही में उदयपुर शहर के सज्जनगढ़ क्षेत्र स्थित एक होटल के सेफ़्टी टैंक में सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों इंदिरा नगर निवासी विजय हरिजन एवं किशनपोल निवासी महेंद्र छपरवाल की मृत्यु हो गई थी। अध्यक्ष जैदिया ने दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस प्रकरण में आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story