शिविर 22 को

शिविर 22 को
X


उदयपुर,  । डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 अंतर्गत एक शिविर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में 22 जून को 11 बजे आयोजित होगा। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।
शर्मा ने बताया कि योजना अनुसूचित जाति व जनजाति के जीवन स्तर में वृद्धि करने के उद्देश्य से राज्य के गैर-कृषि क्षेत्र यथा- विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार के लिए लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गों को उद्योग, सेवा एवं व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित परियोजना की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण, आधुनिकीकरण हेतु विभिन्न प्रकार की सहायता एवं सुविधाएं प्रदान कर ऋण उपलब्ध करवाना है।  इसके लिए निर्धारित पात्रता अनुसार आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और आवेदन के समय आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो।

Next Story