प्रशासन गांवों के संग अभियान : शिविर प्रभारी बदले

X
By - Bhilwara Halchal |29 May 2023 6:57 PM IST
उदयपुर । जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने संशोधित आदेश जारी कर प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न पंचायत समितियों के तहत शिविर प्रभारियों की ड्यूटी में बदलाव किया है।
इस आदेश के अनुसार झाडोल उपखंड की फलासिया पंचायत समिति के लिए शिविर प्रभारी जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार गिर्वा पंचायत समिति में 2 कैंप होने की स्थिति में द्वितीय प्रभारी के रूप में क्षेत्रीय स्वास्थ्य शासन विभाग के उप निदेशक कुशल कोठारी व झाडोल पंचायत समिति के लिए झाडोल के उपखंड अधिकारी मणिलाल तीरगर को दो कैंप होने की स्थिति में द्वितीय प्रभारी के रूप में लगाया गया है।
Next Story
