मातृकुंडिया मे शहीद जगदीश वैष्णव की पुण्यतिथि मनाई

मातृकुंडिया मे शहीद जगदीश वैष्णव की पुण्यतिथि मनाई
X

राशमी। (कैलाश चन्द्र सेरसिया) क्षैत्र के मातृकुंडिया में स्थित शहीद जगदीश वैष्णव के स्मारक स्थल पर रविवार को उनकी 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान शहीद के परिजनों एवं गांव के लोगों ने शहीद जगदीश वैष्णव की प्रतिमा को पुष्पमाला पहनाकर शहीद को याद किया एवं शहीद की प्रतिमा के समक्ष पुष्पाजंलि व श्रद्धाजंलि अर्पित कर उनको नमन किया। बतादे 30 मई 2002 को वैष्णव उधमपुर (जम्मु कश्मीर) में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उपस्थित लोगों ने जगदीश वैष्णव अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा जगदीश वैष्णव तेरा नाम रहेगा, भारत माता के नारे लगाये जिससे मातृकुंडिया शहीद के नारों से गूंज उठा। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर शहीद की पत्नी कला देवी, पुत्र अजय, पुत्री अनिता , सरपंच मीना कंवर, सरपंच पति गौपाल सिंह राठौड़, ग्राम विकास अधिकारी मदनलाल शर्मा, रामचंद्र खटीक, रतनलाल कुम्हार, रमेश सालवी, बालुराम कच्छावा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Story