मुख्यमंत्री आज डूंगरपुर होकर नयागांव आएंगे

मुख्यमंत्री आज डूंगरपुर होकर नयागांव आएंगे
X

उदयपुर, । मुख्यमंत्री   अशोक गहलोत मंगलवार 23 मई की सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से डूंगरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे वहां सुबह 10 बजे पहुंचकर पीठ (सीमलवाड़ा) में जैन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे तथा वहीं सुबह 11 बजे महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री यहां से 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 1 बजे उदयपुर जिले के खेरवाड़ा के समीप नयागांव पहुंचेंगे। वे नयागांव उपखंड के ग्राम पंचायत सकलाल में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर जायजा लेंगे।
विधायक परमार ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंगलवार को नयागांव की ग्राम पंचायत सकलाल में प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर खेरवाड़ा विधायक डॉ.दयाराम परमार ने पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, अस्थायी हेलीपैड, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुरक्षा दल के प्रतिनिधियों सहित नयागांव प्रधान कमला देवी परमार, पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं उपखण्ड व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story