गर्म पानी गिरने से झुलसा बालक

X
By - piyush mundra |2 May 2023 10:57 AM
चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव में मंगलवार प्रातः गर्म पानी गिरने से एक 2 वर्षीय बालक झुलस गया। जानकारी के अनुसार 2 वर्षीय कन्नू पिता राजू जटिया निवासी बड़ोदिया अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान उसकी मां उमा बाई ने नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थी, इस बीच कन्नू खेलता हुआ चूल्हे के पास आ गया और गरम तपेली पर हाथ मार दिया। जिससे गर्म पानी उसके दोनो पांव पर गिर गया। गर्म पानी से कन्नूू के दोनो पैर गंभीर रूप से झुलस गए। जिसे उपचार के लिए श्री सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Next Story