नुक्कड़ नाटक का कलक्टर ने किया शुभारंभ

नुक्कड़ नाटक का कलक्टर ने किया शुभारंभ
X

राजसमंद। 'डेटॉल स्वस्थ बनेगा इंडिया' कैंपेन के अनुसंधान में रेकिट और प्लान इंडिया के संयुक्त कार्यक्रम "सेल्फ केयर फॉर न्यू मॉम्स एंड अंडर 5 किड्स" कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ मंगलवार सुबह आर.के. जिला चिकित्सालय में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, प्लान इंडिया के नेशनल प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ श्रेया सिंघल व उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सी.एम.एच.ओ डॉ प्रकाश चंद्र शर्मा, उपनिदेशक आईसीडीएस नन्दलाल मेघवाल, पीएमओ डॉ सिंघल, डॉ सारांश आदि की उपस्तिथि रही। 

कार्यक्रम में "सेल्फ केयर फॉर न्यू मॉम्स एंड किड्स अंडर 5" प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया| राजसमंद जिले के 30 गाँवों से एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थियो की सहभागिता में नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के दौरान नाटककर्ता एवं सेल्फ केयर टीम के कम्युनिटी हेल्थ वर्कर (गुलाबी दीदी) के द्वारा अभिनय के माध्यम से दस्त प्रबंधन के लिए डबल्यू एच ओ के सात सूत्र पर प्रकाश डाला गया। साथ ही ओ आर एस बनाने का सही तरीका, हाथ धोने का सही तरीका, दस्त एवं न्युमोनिया प्रबंधन के बारे में बताया गया।

राजसमंद जिला प्रशासन के सहयोग से कम्युनिटी हेल्थ वर्कर (गुलाबी दीदी) की भागीदारी में नुक्कड़ नाटक के जरिए चलाया जा रहा है। जन जागरूकता अभियान राजसमंद जिले के 50 गांव में महीने भर तक चलाया जायेगा और दस्त प्रबंधन के लिए कार्यक्रम 50 गांव में आयोजित किए जाएंगे। 

प्लान संस्था से सुरेन्द्रनाथ नायक, डॉ चंद्रदीप रॉय, अर्पिता दाधीच, नितेश वसावे, राहुल शाखद्वीपिय, रोहित पालीवाल, जयदीप श्रीमाली, कुमकुम पुरबिया, मीना पालीवाल, हेमलता जोशी, मंजू मेघवाल और भाग्यवंती सेन उपस्थित थे।

Next Story