कलेक्टर ने गोगुंदा राजतिलक स्थली का किया निरीक्षण

X
By - Bhilwara Halchal |27 May 2023 10:23 PM IST
उदयपुर । जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा ने गोगुंदा पहुँच कर महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप यहाँ संभावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उपखंड अधिकारी हनुमान सिंह राठौर भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने राजतिलक स्थिति के जीर्णोद्धार एवं यहाँ संभावित विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान मनरेगा की श्रमिक महिलाओं से बात की एवं उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मनरेगा कार्मिकों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। आवश्यक होने पर नरेगा कार्यों में वृद्धि करने एवं मनरेगा कार्मिकों को लाभान्वित करने की बात काही। कलेक्टर ने कार्मिकों से फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर भी पूछा एवं उन्हें जानकारी होने पर संतुष्टि जाहिर की।
Next Story
