निःशुल्क पंचकर्म शिविर का समापन

उदयपुर । आयुर्वेद विभाग की ओर से राजकीय आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आयोजित निःशुल्क पंचकर्म शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. सत्येंद्र सिंह ने शिविर का अवलोकन किया और औषधालय में दी जा रही सेवाओं और कार्यरत चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों व सहायक कर्मचारियों की सराहना की। इस अवसर पर रोगियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
औषधालय प्रभारी और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि आयुर्वेद को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार पंचकर्म शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में 110 महिला और पुरुष रोगियों का उपचार किया गया है। औषधालय में प्रतिमाह पंचकर्म चिकित्सा शिविर और बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रति रविवार और पुष्य नक्षत्र पर स्वर्ण्रप्राशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही माह के द्वितीय शनिवार को डायबिटीज की निशुल्क जांच और परामर्श दिया जा रहा है। शिविर में डॉ. शैलेंद्र शर्मा, डॉ संतोष दमामी, डॉ. मिथिलेश शाक्यवाल, डॉ अंकिता सियाल, डॉ. रीना पारगी, डॉ. आकाश जैन, वरिष्ठ आयुर्वेद कंपाउंडर रूपलाल मीणा, नर्स इंदिरा डामोर शंकरलाल खराडी, कंचन कुमार डामोर, कन्हैयालाल नागदा, चंद्रेश परमार, नर्स अंजना बारोट, रीना मेघवाल, गीता जणवा, गरिमा मीणा ,नरेश गमेती , परिचारक गजेंद्र आमेटा, निर्भय सिंह भाटी, मुकेश कुमार मीणा आदि सेवाएं दीं।
