कांग्रेस सदेव से तुष्टीकरण, संकीर्ण जातिवादी एवं जन विरोधी नीतियों की पोषक रही - दीप्ति किरण माहेश्वरी

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस सदैव से तुष्टिकरण, संकीर्ण जातिवादी एवं जन विरोधी नीतियों की पोषक रही है। विधानसभा के चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल से खुलासा हो रहा है कि प्रदेश की आम जनता ने कांग्रेस के चाल चरित्र को समझते हुए वोट के माध्यम से करारा जवाब दिया है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस की सदैव से अंग्रेजों के समान फूट डालो राज करो कि नीति रही है। कांग्रेस ने देश को जाति, समाज, धर्म के आधार बिखराव करने का प्रयास किया है, जिससे देश के समरसता के भाव को नुकसान हुआ है। कांग्रेस की कथनी करनी में काफी अधिक अंतर है। कांग्रेस तुष्टिकरण, संकीर्ण जातिवादी एवं जन विरोधी नीतियों की पोषक रही है। कांग्रेस की इन्हीं गलत नीतियों के कारण समाज में बिखराव हुआ है व देश का समरसता का भाव कमजोर हुआ है। कांग्रेस के दोहरे चाल चरित्र को आम जनता ने समझ लिया है इसी का परिणाम है कि विधानसभा चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल में आम जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर दिया है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा ने सदैव जनसाधारण, किसान, युवा, महिलाओं के आत्म सम्मान एवं स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने हर विषय में आम जनता को मध्य में रखकर नीतियों का निर्धारण किया है, ताकि आमजन को बिना किसी भेदभाव के अधिकाधिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार में देश के प्रथम सेवक नरेंद्र मोदी ने सत्ता की कुंजी के माध्यम से देश के विकास और सर्वजन कल्याण का नया इतिहास रचा है। भाजपा की केंद्र सरकार के कार्यकाल में जितने अधिक आमजन व राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य हुए हैं वो अपने आप में ही काफी गौरवशाली व ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने आमजन की रोजी-रोटी, रोजगार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्या के समाधान के लिए दीर्घकालीन व्यवस्था की है, जिससे लाखों परिवारों को सीधे-सीधे लाभ पहुंच रहा है एवं आमजन को राहत मिल रही है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन में आमजन की कठिनाइयां एवं दुख बढ़े हैं। कांग्रेस का राज आते ही समाज में अपराध, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का बोलबाला रहा है। कांग्रेस की सदैव से अंग्रेजों के समान फूट डालने की नीति रही है, जिसके कारण देश के समरसता के माहौल को काफी अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कांग्रेस ने तुष्टिकरण की कई षड्यंत्रकारी चाले चलकर आम जनता की भावनाओं के साथ कुठाराघात किया है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के तुष्टीकरण व भ्रष्टाचार की नीति को करारा जवाब देते हुए सत्ता से बेदखल कर दिया है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार के कारण आम जनता काफी अधिक दुखी थी, ऐसे में कांग्रेस विरोधी लहर ही कांग्रेस को ले डूबी है। प्रदेश में नहीं चल पाया मुख्यमंत्री गहलोत व कांग्रेस का तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार का खेल। कांग्रेस के हर नकारात्मक भाव को आम जनता ने गंभीरता से समझते हुए वोट के माध्यम से करारा जवाब दिया है।
