कांग्रेस पर टुकड़े टुकड़े गैंग की मानसिकता का कब्जा - दीप्ति किरण माहेश्वरी

कांग्रेस पर टुकड़े टुकड़े गैंग की मानसिकता का कब्जा - दीप्ति किरण माहेश्वरी
X

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह)विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरह से टुकड़े टुकड़े गैंग के सामने समर्पण कर दिया है। कांग्रेस गठबंधन देश में जातीय विभाजन में असफल होने के बाद उत्तर दक्षिण विभाजन की आग फैलाने का काम कर रहा है। विगत 70 वर्षों से ये लोग सनातन का, हिन्दुत्व का अपमान कर रहे हैं। विधायक दीप्ति ने समेलिया महादेव एवं अम्बामाता मंदिर में दर्शन करने के बाद क्षेत्रवासियों से वार्ता करते हुए कहा कि देश को कांग्रेस की विषैली विचारधारा से सावधान रहने की बहुत आवश्यकता है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर चौराहा राजनगर में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाबासाहेब ने देश की प्रगति के लिए सभी जाति, नस्ल एवं रंग के आधार पर भेदभाव को भुला कर सामाजिक भातृत्व बढ़ाने का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मंत्र बाबा साहेब की राष्ट्र निर्माण की दृष्टि को ही आगे बढ़ाने का प्रयास है।

करणी सेना प्रमुख की हत्या के लिए कांग्रेस का जंगलराज उत्तरदायी

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने करणी सेना प्रमुख श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जघन्य हत्या को अत्यंत दुःखद बताते हुए कहा कि काग्रेंस शासन का जंगलराज इसके लिए उत्तरदायी है। विधानसभा चुनाव परिणामो की घोषणा के एक दिन बाद इस प्रकार की घटना होना किसी बड़े षडयंत्र का संकेत है। उनके जीवन पर खतरे की संभावना से बार बार अवगत करवाने पर भी कांग्रेस सरकार ने उनकी सुरक्षा की अनदेखी की थी। इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिए जाने की आवश्यकता है।

Next Story