कांग्रेस पदाधिकारी समर्थकों सहित पहुंचे राहुल गांधी की सभा में मानगढ़

कांग्रेस पदाधिकारी समर्थकों सहित पहुंचे राहुल गांधी की सभा में मानगढ़
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)जिले में कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ में आयोजित होने वाली सभा में सम्मिलित हुए जानकारी अनुसार कुम्भलगढ पुर्व विधायक गणेश सिंह परमार,पीसीसी सचिव योगेंद्र सिंह पर के नेतृत्व में लगभग 100 कारो सहित बसों से समर्थकों को साथ भाग लेने पहुंचे। 

वहीं झोर पंचायत के आदिवासी युवाओ को आदिवासी दिवस पर मानगढ़ में बुधवार आयोजित होने वाली राहुल गांधी की सभा के लिए लिए आमेट नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाडा द्वारा मंगलवार देर शाम को  राणापुंजा सर्कल मुरडा चोराहा से 40 आदिवासी युवाओ  को हरी झंडी दिखा कर बस रवाना की इस दौरान आमेट नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाडा,रोशन लाल तेली,गलवा जीएसएस अध्यक्ष कैलाश श्री माली,सरदारगढ़ मंडल अध्यक्ष हस्ती मल साहू,भवर लाल गाडरी,राम लाल गाडरी, चतुर्भुज सोनी,कमलेश सालवी, प्रकाश योगी सावर मल सेन कालू छिपा ,सुरेंद्र सिंह,वार्ड पंच सुभाष सुवालका,दिनेश शर्मा,राम लाल खारोल,सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता व कई आदिवासी भाई मौजूद थे।

 

Next Story