कार हादसे में कांस्टेबल की मौत, 5 अन्य गंभीर घायल

X
By - Bhilwara Halchal |18 Nov 2023 5:47 PM IST
राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले के दिवेर थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां लिफ्ट लेकर चुनाव ड्यूटी करने जा रहे हैं पुलिसकर्मी सुमित चौधरी की सडक़ हादसे में मौत हो गई जबकि हेड कांस्टेबल सीताराम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार गुजरात निवासी एक परिवार कार लेकर अजमेर की तरफ जा रहा था। पुलिस हेड कांस्टेबल सीताराम और कांस्टेबल सुमित चौधरी चुनाव ड्यूटी करने के लिए कामलीघाट जा रहे थे। उन्होंने कार में लिफ्ट ली थी। छापली घाटे के पास में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कांस्टेबल सुमित चौधरी की मौत हो गई, जबकि हेड कांस्टेबल सीताराम, बालक आराध्य, प्रीति शर्मा और अतुल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से देवगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया।
Next Story
