पदस्थापन के लिए काउंसलिंग आज

X
By - Bhilwara Halchal |22 May 2023 10:01 PM IST
उदयपुर, । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक संयुक्त (विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 में चयनित अभ्यर्थियों का चयन पश्चात उदयपुर जिले को आवंटित किये गये अभ्यर्थियों के पदस्थापन के लिए काउंसलिंग 23 मई को दोपहर 12 बजे से डाइट में आयोजित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा माण्डावत ने बताया कि काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यर्थी 23 मई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। काउन्सलिंग हेतु जारी निर्देश एवं आवश्यक दस्तावेजों की सूचना विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
Next Story
