गाजे बाजे के साथ आए गौभक्त, दिन भर रहा मेला सा माहौल

गाजे बाजे के साथ आए गौभक्त, दिन भर रहा मेला सा माहौल
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) श्री पंचमुखी हनुमान नंदी गोशाला आगरिया के प्रथम वर्षगांठ महोत्सव पर रविवार को आयोजित महा प्रसादी में गाजे बाजे के साथ गौभक्त आए व दिन भर मेला सा माहौल बना रहा। गोशाला के संस्थापक महामंडलेश्वर सीताराम दास के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन गो माता के लापसी का भोग व भक्तो के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। महाप्रसादी के लिए कुंभलगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों सहित राजसमन्द जिले से बड़ी संख्या में गौभक्त पधारे। गांवों से वाहनों में आए गोभक्त परंपरागत वाद्य यंत्र थाली, मादल, ढोल, वांकिया आदि की मधुर ध्वनि के साथ नाचते गाते आए। इस दौरान गोशाला के कार्यकर्ताओ दिनभर व्यवस्था में लगे रहे। महोत्सव में दिन भर में कई संतो व लोगों आगमन जारी रहा। 

गौमाता की सेवा के लिए संतो, भक्तो ने अपने वजन के बराबर गुड़, दलिया, तिल, पौष्टिक आहार आदि का दान किया। वही गौशाला में आने वाले हर भक्त ने अपने सामथ्र्य के अनुसार दान पात्र में राशि समर्पित की। महोत्सव के तहत् प्रात: 11 बजे गोमाताओ को लापसी प्रसादी जिमाई गई। फिर भक्तो के लिए भोजन महाप्रसादी शूरू हुई। दिन भर चली महाप्रसादी में हजारों भक्तों ने महाप्रसाद पाया। 
बालाजी को धराया 51 किलो का रोट 
शनिवार रात को गोशाला परिसर में गोरक्ष हनुमान के सुंदर काण्ड का आयोजन किया गया फिर रात 9 बजे महा आरती कर 51 किलो रोट का भोग धराया गया। रोट का प्रसाद भक्तो को वितरित किया गया।

Next Story