गंगापुर क्षेत्र में तीन स्थानों पर आग, भैंस झुलसी, चारा, टायर जले

X
By - bhilwara halchal |9 May 2024 8:47 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई। इस घटना में एक भैंस झुलस गई। वहीं टायर, चारा, लकडिय़ां आदि जल गये। सभी स्थानों पर दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सहायक उप निरीक्षक रज्जाक मोहम्मद ने बताया कि लाखोला में भैंरू पुत्र बंशी सुवालका के बाड़े में आग लगने से वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर, चारा, लकडिय़ां जल गई। वहीं एक भैंस भी आग से झुलस गई। इसी तरह कांगनी में मियांचंद जाट के खेत पर प्लास्टिक पाइप, केबल आदि सामान आग की भेंट चढ़ गये। तीसरी घटना काला ढूंढा गांव के जंगल में घटित हुई। जहां 30 से 40 बीघा जंगल में पौधे आदि जल गये। आग पर दमकलों व ग्रामीणों की मदद से काबू पाया जा रहा है।
Next Story
