नगर परिषद में ये कैसा खेल:: जिस दिन इंसान मरा, उसी दिन का बना दिया जन्म प्रमाण पत्र

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगरपरिषद का कमाल देखिए , एक ही व्यक्ति का एक ही दिन में जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र जारी कर दिए। वो भी मौत के 30 साल बाद! अब इस बात की खासी चर्चा होने के साथ ही उच्चाधिकारियों को शिकायत भी की गई ही।


नगर परिषद में कार्यरत जिला परियोजना अधिकारी एवं उसके सहयोगी कम्प्युटर आपरेटर रफीक पठान के कारनामो की लिस्ट अब धीरे-धीरे खुलती जा रही है। एक ऐसा ही मामला सामने आया। जिसमें एक ही व्यक्ति के,एक ही दिन में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बिना दस्तावेजों के जारी कर दिये। इस बात की भनक नगर परिषद के ही कुछ अन्य कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने बिना अपना नाम छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने इस संबंध मे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,मुख्य सचिव सुधांशु पंत,संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलक्टर नमित मेहता को मामले की जांच करने एवं दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर के सांगानेर कॉलोनी निवासी दुर्गा सिंह पिता जादु राम सिंह की मृत्यु 17 जनवरी 1994 को हुई थी।

मृतक दुर्गा सिंह के परिजनों ने नगर परिषद की जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में संपर्क कर बिना कोई दस्तावेज जमा कराये। मृतक दुर्गा सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु कर्मचारी को सुविधा शुल्क दिया। मगर कर्मचारी ने बिना जांच पडताल किये ही हडबड़ी में मृतक दुर्गा सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र की जगह जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर 08122001000000101821/2023 दिनांक 13 अपैल 2023 है।

मृतक के परिजन प्रमाण पत्र लेने आये तब उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र की जगह जन्म प्रमाण पत्र थमा दिया गया। इस बात की जानकारी संबंधित कर्मचारी को दी जानकारी को दी। तो उसने आनन-फानन में बिना कोई दस्तावेज लिए हाथो-हाथ मृतक दुर्गा सिंह पुत्र जादू राम सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर 08122001000000100796/2023 दिनांक 03 मई 2023 है।

Next Story