लापता महिला की खाई में मिली लाश, दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति के खिलाफ मामला दर्ज

लापता महिला की खाई में मिली लाश,  दहेज के लिए हत्या का  आरोप, पति के खिलाफ मामला दर्ज
X

नीम का थाना। जिले में दहेज के चलते महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार को 30 वर्षीय एक महिला खाई में मृत पाई गई। परिजनों ने महिला की दहेज के लिए हत्याका आरोप लगाया इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार मृतिका का नाम शिखा अग्रवाल है और वह रविवार को अपने घर से लापता हो गई थी। अगली सुबह उसका शव पाटन में भराला क्रॉसिंग के पास एक खाई में मिला। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों ने दहेज के चलते हत्या का आरोप लगाया है और उसके पति पंकज गुप्ता (33) के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।पुलिस के अनुसार शिखा अग्रवाल बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में काम करती थी। उन्होंने बताया कि उसके घर से लापता होने के बाद उसके परिवार ने आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस उपाधीक्षक अनुज दल ने कहा कि महिला की शादी दो साल पहले पंकज से हुई थी। उसके पिता ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए परिवार को सौंप दिया गया है।


Tags

Next Story