चार बच्‍चों की मां हो गई ससुर के साथ फरार , पत‍ि के उड़ गए होश

चार बच्‍चों की मां हो गई ससुर के साथ फरार , पत‍ि के उड़ गए होश
X

गजरौला। खादर क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां रिश्ते के ससुर के साथ फरार हो गई है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। बताया गया है कि गंगा पार स्थित एक गांव में रहने वाली महिला चार बच्चों की मां है। उसका प्रेम-प्रसंग अपने ससुर के भाई से हो गया। फिर कुछ दिन पूर्व महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। लेकिन, अभी तक महिला के बारे में कुछ पता नहीं लगा है। महिला के ससुराल वालों ने यह भी कहा है कि वह अब इस महिला को अपने घर पर नहीं रखेंगे।

Next Story