पुरानी रंजिश में बिजली बादशाहकी निर्मम हत्या, गुमानपुरा इलाके में फैली सनसनी

कोटा | शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धीरज सुमन उर्फ 'बिजली बादशाह' के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
अस्पताल में तोड़ा दम, हमलावर फरार
मिली जानकारी के अनुसार, धीरज सुमन पर तीन से चार परिचित युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से धीरज पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे कोटा के एमबीएस (MBS) अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शुरू की तलाश
सूचना मिलते ही गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
