सिरफिरे आशिक का खूनी खेल: छात्रा पर हंसिए से हमला कर खुद को भी दी मौत

सिरफिरे आशिक का खूनी खेल: छात्रा पर हंसिए से हमला कर खुद को भी दी मौत
X


पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नर इलाके से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक सनकी प्रेमी ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज होकर एक कॉलेज छात्रा पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।



जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक महेश डामसे युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए बुधवार सुबह जब छात्रा सरकारी हॉस्टल से कॉलेज के लिए निकली, तब महेश ने पहले से ही घात लगाकर उस पर हमला कर दिया। उसने अपने पास रखे हंसिए से छात्रा के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाया गया। वहीं, पुलिस ने जब आरोपी की तलाश शुरू की, तो उसका शव एक दूर दराज पहाड़ी इलाके में मिला, जहाँ उसने खुदकुशी कर ली थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story