रिटायर्ड दंपती की सरियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या; बहते पानी ने खोला खौफनाक राज

रिटायर्ड दंपती की सरियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या; बहते पानी ने खोला खौफनाक राज
X


ब्यावर। जिला मुख्यालय के साकेतनगर थाना क्षेत्र स्थित सेंदड़ा रोड, सोहन नगर में रविवार शाम दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर में अकेले रह रहे सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) दंपती की अज्ञात हमलावरों ने लोहे के सरियों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस रूहानी वारदात का खुलासा तब हुआ जब घर के बाहर लगातार बहते पानी और चलती मोटर ने पड़ोसियों का ध्यान खींचा।

पानी की मोटर और बहते पानी से शक

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे जब क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू हुई, तब मृतक दंपती के घर की मोटर चालू हो गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब पानी की टंकी भर गई और पानी बाहर बहने लगा, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। आमतौर पर सतर्क रहने वाले दंपती द्वारा मोटर बंद न करने पर पड़ोसियों ने घर के बाहर से आवाजें लगाईं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

अंदर का दृश्य देख कांप गई रूह

अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों ने तुरंत दंपती के रिश्तेदारों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने जब घर का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य भयावह था। घर के अंदर विनोद कुमार शर्मा और उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा लहूलुहान अवस्था में मृत पड़े थे। शवों के पास ही खून से सना एक लोहे का सरिया पड़ा मिला। हमलावरों ने सरियों से सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी जान ले ली थी।

दहशत में कॉलोनी, जांच में जुटी पुलिस

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही सोहन नगर कॉलोनी में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर साकेतनगर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल (FSL) टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती का पुत्र शहर से बाहर रहता है, जिसे पुलिस ने सूचना देकर बुलाया है। प्रारंभिक तौर पर मामला रंजिश या लूट का हो सकता है, हालांकि पुलिस हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story