बारां: स्मैक में एविल इंजेक्शन मिलाकर बेचने वाले गिरोह पर शिकंजा, ढाई माह से फरार छठा आरोपी गिरफ्तार

बारां हलचल । राजस्थान के बारां में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्मैक मिलाकर एविल इंजेक्शन बेचने वाले संगठित गिरोह के एक और सदस्य रियासत अली (पुत्र लियाकत अली, निवासी श्योपुरिया की मस्जिद) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब ढाई माह से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व पुलिस उप अधीक्षक हरीराम सोनी के सुपरविजन में थानाधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह शहर में नशे के आदी लोगों को एविल इंजेक्शन में स्मैक पाउडर मिलाकर बेचने का काम करता था और संगठित होकर नशे का नेटवर्क चला रहा था। गिरोह में सबकी जिम्मेदारी बंटी हुई थी। गिरफ्तार आरोपी रियासत अली एविल इंजेक्शन की व्यवस्था करता था, जबकि महेंद्र जाटव उर्फ महेंद्र साट्या और जशोदा बाई स्मैक उपलब्ध कराते थे। वहीं शकीर उर्फ भैया, हसन और अनवर अली नशा करने वालों तक स्मैक मिले इंजेक्शन पहुंचाते थे।
पुलिस इस मामले में गिरोह के इन पांचों सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने इनकी जमानत भी खारिज कर दी थी। पुलिस ने आरोपी रियासत अली को 30 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया था और मंगलवार को अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
