वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, पैर काटकर ले गए लुटेरे

पाली में दरिंदगी: गहनों के लिए 65

​पाली (मारवाड़ जंक्शन)। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के काराड़ी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। लुटेरों ने महिला के पैरों में पहने गहने निकालने के लिए उसके पैर ही काट डाले और गहने लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोनिका सैन ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

​जंगल में मिली कटी हुई लाश

पुलिस के अनुसार, काराड़ी निवासी प्यारी देवी (65) पत्नी रामलाल बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान ग्रामीणों को गांव के पास स्थित नाडी के पास जंगल में महिला का शव मिला। महिला के पैर बेरहमी से कटे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे।

​लूट के इरादे से हत्या की आशंका

शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया है। संभवतः बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। जब पैरों में पहने कड़े या अन्य गहने आसानी से नहीं निकले, तो दरिंदों ने धारदार हथियार से पैर काटकर गहने निकाल लिए।

​मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी राजेंद्र सिंह मामले की सघन जांच कर रहे हैं। पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस नृशंस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story