झालावाड़: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक पर सास और साली ने डाला पेट्रोल, जिंदा जलाने का खौफनाक प्रयास

झालावाड़ जिले के सातलखेड़ी क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। सवाई माधोपुर निवासी 25 वर्षीय संजय शुक्रवार को अपनी पत्नी को लेने उसके मायके (ससुराल) पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक अनबन के कारण पत्नी कुछ समय से मायके में ही रह रही थी। शाम करीब 4 बजे ससुराल पहुंचने पर संजय की ससुराल पक्ष के सदस्यों से तीखी बहस हो गई। विवाद इतना उग्र हो गया कि संजय की सास और साली ने उस पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। पीड़ित युवक के अनुसार, आग लगते ही उसके ससुर ने किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई, लेकिन बाद में ससुर ने भी उसके साथ जमकर मारपीट की। इस खौफनाक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
