डॉक्टर और ई-मित्र संचालक ने किया नाबालिग से दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

अजमेर। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ जनाना अस्पताल के डॉक्टर और एक ई-मित्र संचालक द्वारा सामूहिक रूप से दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पीड़िता की बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाभी की डिलीवरी के दौरान जाल में फंसाया
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की भाभी की डिलीवरी जनाना अस्पताल में हुई थी। देखभाल के लिए नाबालिग बहन अस्पताल में रुकती थी, इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने उसे अपनी बातों में फंसाकर मोबाइल नंबर ले लिए। भाभी के डिस्चार्ज होने के बाद 14 फरवरी को डॉक्टर उसे कार में घुमाने के बहाने एक फ्लैट पर ले गया, जहाँ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए।
डॉक्टर ने 10 बार किया रेप, ई-मित्र संचालक ने भी लूटी अस्मत
आरोप है कि डॉक्टर वीडियो दिखाकर नाबालिग को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और करीब 8 से 10 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने अपनी पीड़ा स्कूल के काम से जाने वाली दुकान के ई-मित्र संचालक को बताई, तो उसने मदद करने के बजाय मजबूरी का फायदा उठाया। ई-मित्र संचालक ने डॉक्टर के चंगुल से छुड़ाने का झूठा वादा कर नाबालिग को होटल ले जाकर रेप किया और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी।
शरीर पर चोट के निशान देख खुला राज
इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब 10 अप्रैल को पीड़िता की बहन ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे। पूछने पर पीड़िता फूट-फूटकर रोने लगी और आपबीती सुनाई। इसके बाद 11 अप्रैल को परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस कार्रवाई और डॉक्टर फरार
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। वारदात के बाद से आरोपी डॉक्टर का मोबाइल फोन बंद आ रहा है और वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
