क्रिप्टो में निवेश के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, पुलिस ने दबिश देकर क्रोमेटा कंपनी के 5 टॉप एजेंट दबोचे

क्रिप्टो में निवेश के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, पुलिस ने दबिश देकर क्रोमेटा कंपनी के 5 टॉप एजेंट दबोचे
X


झुंझुनूं । जिले की सिंघाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिप्टो करेंसी में निवेश के बहाने लोगों से ठगी करने वाली प्रतिबंधित 'क्रोमेटा' कंपनी के पांच शातिर एजेंटों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आलीशान सेमिनार और अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन कर लोगों को झांसा दे रहे थे कि वे निवेश के बदले दुबई में फ्लैट, मर्सिडीज और स्कॉर्पियो कार जीत सकते हैं।

मैरिज गार्डन में चल रहा था 'लाइव रिवॉर्ड' का खेल

एएसपी देवेंद्र राजावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंघाना के कृष्णा मैरिज गार्डन में क्रोमेटा कंपनी स्थानीय लोगों को फंसाने के लिए एक भव्य आयोजन कर रही है। भीड़ जुटाने के लिए वहां एक नई स्कॉर्पियो-एन कार को 'लाइव रिवॉर्ड' के तौर पर रखा गया था, जिसे एक डमी विनर को देकर लोगों को गुमराह करने की योजना थी।




सादा वर्दी में पुलिस ने मारी रेड

सूचना पुख्ता होने पर डीएसपी नोपाराम भाकर और सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस कर्मियों ने सादे वस्त्रों में गार्डन की घेराबंदी की। जैसे ही मंच से पैसे दोगुने करने और दुबई में फ्लैट देने का लालच देना शुरू किया गया, पुलिस ने तुरंत रेड मार दी और कार्यक्रम को रुकवा दिया।

ये 5 एजेंट हुए गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से कंपनी के 5 मुख्य एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं:

ख्यालीराम सैनी (बबाई)

मुकेश कुमार (झुंझुनूं)

नरेंद्र (पंजाब)

गंगा शर्मा (पंजाब)

राकेश शर्मा (सिंघाना)

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं। पुलिस ने मौके से प्रचार सामग्री और स्कॉर्पियो कार भी जब्त की है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story