दो महीने पहले हुई शादी, अब साथ लगा ली फांसी

X
By - राजकुमार माली |13 July 2024 5:04 PM IST
डीग। जिले के सीकरी थाना इलाके के गांव बुडली में दंपती ने शुक्रवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शनिवार सुबह दोनों काफी देर तक कमरे से नही निकले तो युवक के बड़े भाई ने गेट को खटखटाया। कोई जवाब नहीं आया तो कुंदी तोड़कर वह अंदर गया। पति-पत्नी के शव पंखे से लटके थे। घटना की सूचना परिवार ने सीकरी पुलिस को दी।
Next Story
