बदलापुर रेप कांड:का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बदलापुर रेप कांड:का आरोपी  पुलिस मुठभेड़ में ढेर
X

मुंबई। महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म कांड के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई है। उसने पुलिस से रिवॉल्वर छीनकर पुलिसकर्मी पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की थी, जिसमें वह घायल हो गया था।अब ठाणे पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने ठाणे पुलिस के हवाले से बताया कि बादलपुर स्कूल में मासूम बच्चियों के शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस का हथियार छीनकर गाड़ी में पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस के अनुसार इसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए, पुलिस की जवाबी फायरिंग में अक्षय शिंदे को गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई है।




महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, 'उसे (अक्षय शिंदे को) जांच के लिए ले जाया गया, क्योंकि उसकी पूर्व पत्नी ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। उसने एक पुलिस कर्मी नीलेश मोरे पर गोली चलाई, जो घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आत्मरक्षा में यह कार्रवाई की। जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी।'


Next Story