बिना ओटीपी और अलर्ट के खाते से 90 हजार उड़ाए, चूरू में साइबर फ्रॉड की हैरान कर देने वाली वारदात

बिना ओटीपी और अलर्ट के खाते से 90 हजार उड़ाए, चूरू में साइबर फ्रॉड की हैरान कर देने वाली वारदात
X

चूरू। दीपावली की रौनक के बीच जिले में साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। मुंबई की एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत व्यक्ति के बैंक खाते से **बिना किसी ओटीपी, कॉल या बैंक अलर्ट के 90,300 रुपये गायब हो गए।**

पीड़ित **विकास दाधीच**, जो मूल रूप से चूरू का रहने वाला है, ने बताया कि **17 अक्टूबर** को उसके खाते में वेतन और बोनस जमा हुआ था। **19 अक्टूबर** को जब वह दीपावली की खरीदारी के लिए निकला और ऑनलाइन पेमेंट करने की कोशिश की, तो बार-बार ट्रांजैक्शन फेल हो गया। पहले उसने इसे नेटवर्क की समस्या समझा, लेकिन बाद में खाते की जांच करने पर पाया कि **7 से 8 ट्रांजैक्शन के जरिए 90,300 रुपये गायब हो चुके थे।**

हैरानी की बात यह रही कि न तो किसी प्रकार का ओटीपी आया, न ही बैंक की ओर से कोई अलर्ट मैसेज या कॉल मिली। सभी ट्रांजैक्शन **रात के समय** किए गए, जब वह सो रहा था।

फ्रॉड का पता लगते ही विकास ने **राष्ट्रीय साइबर ठगी हेल्पलाइन नंबर 1930** पर शिकायत दर्ज कराई और **चूरू साइबर पुलिस थाने** में भी मामला दर्ज करवाया।

फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि **बिना ओटीपी और अलर्ट के पैसे ट्रांसफर कैसे हुए।

Next Story