फूल तोड़ने गई 8 साल की मासूम से 50 साल के शख्स ने की हैवानियत

पटना। बिहार के लखीसराय जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार सुबह मेदिनी चौकी थाना क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि के लिए फूल तोड़ने गई 8 साल की मासूम बच्ची को गांव के ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी हवस का शिकार बनाया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच मासूम बच्ची नहाकर और अपनी मां से इजाजत लेकर घर के पास बगीचे में फूल तोड़ने गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला गोपाल मिश्रा (50) उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
आरोपी के बंद कमरे से जब बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं, तो पास में चाय बेचने वाली एक महिला और पड़ोसियों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने जब खिड़की से झांका तो उनके होश उड़ गए। तुरंत दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे ग्रामीणों को बच्ची लहूलुहान और बदहवास हालत में मिली। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी।
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही SDPO शिवम कुमार और थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी गोपाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम बुलाई गई, जिसने घटनास्थल से खून से सने बिस्तर और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। आरोपी के शरीर पर भी संघर्ष के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
