आटा-साटा’ विवाद,पत्नी को नहीं भेजने पर बौखलाया दामाद ने सास को मारी गोली

आटा-साटा’ विवाद,पत्नी को  नहीं भेजने पर बौखलाया दामाद ने  सास को मारी गोली
X


जोधपुर के बोरूंदा स्थित रावनियाना गांव में आटा-साटा प्रथा को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को ससुराल न भेजने से नाराज दामाद रामदयाल जलवानियां ने रविवार रात ससुर कालूराम जाट के घर जाकर फायरिंग कर दी।गोली लगने से सास कालूराम की पत्नी लीला देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार 'आटा-साटा' में दो परिवार के बीच संबंध हुए। रामदयाल जलवानियां ने अपनी बहन का रिश्ता कालूराम जाट के घर पर किया। बदले में कालूराम के घर से एक बेटी रामदयाल को ब्याहनी थी। रामदयाल ने तो अपनी बहन कालूराम के घर भेज दी, लेकिन कालूराम ने अपनी बेटी रामदयाल के घर नहीं भेजी। इससे दोनों पक्षों के मध्य झगड़ा चल रहा था।

गुस्साया रामदयाल रविवार रात को कालूराम के घर पहुंचा, जहां कालूराम की पत्नी लीला देवी (50) अपनी बेटी सुमन के साथ खाना खा रही थी। बाहर कुत्तों के भोंकने की आवाज होने पर लीला देवी और सुमन घर के बाहर गए, रामदयाल बंदूक लेकर खड़ा था। रामदयाल ने आव देखा न तवा, बंदूक से फायरिंग कर दी। एक गोली लीलादेवी के दाएं हाथ और दूसरी दाएं कंधे पर लगी। दोनों मां-बेटियों चिल्लाने लगी। रामदयाल फायरिंग करके भाग गया। लीलादेवी को पहले स्थानीय अस्पताल बाद में एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया।


Next Story